पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोरी का भाई भी सौदे में शामिल, जेल

किशोरी का भाई भी सौदे में शामिल, जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराष्ट्र में दलाल संजय महिला की तलाश तेज

मामलेमें अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तारी हो चुकी है। सबसे पहले मुख्य आरोपी खरीददार राजेंद्र सोलंकी, जिले का दलाल उमरावसिंह किशोरी का भाई अक्षय शामिल है। तीनों ही जेल में है। तीनों के स्वास्थ्य में सुधार है। उधर, अमरावती पहुंची पुलिस दलाल संजय एक महिला की तलाश अब भी कर रही है। पुलिस किशोरी की मां की भी तलाश में भी है।

भास्कर संवाददाता. खरगोन

महाराष्ट्र की किशोरी के खरीद-फरोख्त मामले में पुलिस ने उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भाई ने खरीददार से 15 हजार रुपए लिए थे। पुलिस ने किशोरी के भाई को गुरुवार को ही पूछताछ के लिए बुला लिया था। दो दिन पूछताछ के बाद उसे शनिवार कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेजा गया।

किशोरी के भाई अक्षय उर्फ सूरज ने ही अपनी बहन का सौदा कर दिया था। अक्षय ने राजेंद्र सोलंकी से 15 हजार रुपए लिए थे। पुलिस ने उसे गुरुवार को ही थाने में बैठा लिया था। दो दिन लगातार पूछताछ के बाद उसने खुद बहन को बेचने की बात स्वीकारी है। इसके बाद उसे बड़वाह कोर्ट पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेजा है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद एमवाय में भर्ती उमरावसिंह (65) को इलाज के बाद छुट्‌टी दे दी है। छुट्‌टी के बाद उमरावसिंह को सीधे जेल भेजा गया।

मामलेमें पीडि़ता का भाई शामिल, जेल भेजा

^मामलेमें पीड़िता का भाई अक्षय उर्फ सूरज शामिल है। उसे शनिवार जेल भेजा है। जेल में तीनों आरोपी स्वस्थ है।^ -राजेशदंडोतिया, एएसपी,खरगोन