पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडलेश्वर पहुंचे अमित शाह जोशी को श्रद्धांजलि दी

मंडलेश्वर पहुंचे अमित शाह जोशी को श्रद्धांजलि दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. मंडलेश्वर/महेश्वर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह शनिवार सुबह मंडलेश्वर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह सुरेश जोशी के भाई गजानन जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। इंदौर से सड़क मार्ग द्वारा श्री शाह सुबह 11.50 बजे चैतन्यधाम पहुंचकर स्व. श्रीजोशी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात जोशी परिवार को सांत्वना व्यक्त की।

श्री शाह के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, संगठन मंत्री अरविंद मेनन भी थे। सभा में चिंतन संस्था अध्यक्ष भालचंद्र जोशी, अरविंद जोशी, सुरचैतन्य कला केन्द्र की निदेशिका संगीत विदुषी प्रेरणा कोल्हटकर उपस्थित थीं। श्री शाह 12.15 बजे उज्जैन के लिए रवाना हुए। इसके पहले उन्होंने चैतन्यधाम आश्रम का अवलोकन भी किया। पूर्व सर कार्यवाह भैयाजी जोशी के बड़े भाई के निधन पर भाजपा नेताओं एवं संघ पदाधिकारियों के आने का क्रम शनिवार भी जारी रहा। सुबह से यहां संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ, जिला संगठन मंत्री शैलेन्द्र कुशवाह, विधायक रंजना बघेल, राजकुमार मेव पहुंचे। वहीं नगर के समीप धामनोद-महेश्वर मार्ग स्थित बड़वी गांव में विधायक राजकुमार मेव, नप अध्यक्ष दामोदर महाजन, महेश पाटीदार, भूपेन्द्र जैन, मनोज पाटीदार ने श्री शाह का स्वागत किया। जयस्तंभ चैराहे पर भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत डंडीर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि जायसवाल, वकील जितेन्द्र नेगी ने श्री शाह को स्मृति िचन्ह भेंट किया।

अमित शाह चैतन्य धाम में जोशी के परिवार से मिले।