पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाराष्ट्र की लकड़ी से शहर में हो रहा अवैध कारोबार

महाराष्ट्र की लकड़ी से शहर में हो रहा अवैध कारोबार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वन विभाग ने एक सप्ताह में दो बार अवैध लकड़ी जब्त की। विभाग की माने तो यह लकड़ी महाराष्ट्र के जंगलों की है। यहां से लकड़ी वन माफिया सेंधवा, सिरवेल, चिरमिरिया के रास्ते से जिले में पहुंचाते हैं। यहां लकड़ी के सप्लाय में दलालों की अहम भूमिका सामने आई है। दलाल अपना मुनाफा कमाकर फिर जिले में इसकी तस्करी करते हैं। लकड़ी की सिल्लियां बाइक साइकिल से जंगल के रास्ते शहर तक पहुंचाई जा रही है। यहां अवैध रूप से फर्नीचर बनाने वाले लोग एक स्थान पर संग्रहण कर काम करते हैं। तीन दिन पहले अवैध लकड़ी संग्रहण के पकड़ाए अशोक कर्मा के मकान में रोशनदान नहीं लगाए हैं। क्योंकि कार्रवाई के डर से रोशनदान से लकड़ी फेंक दी जाती है। एक माह पहले ही वन विभाग कार्रवाई के लिए अशोक कर्मा के कारखाने पहुंचा था, लेकिन बाहर से ताला लगाया था। अगले दिन कारखाने के अंदर रखी लकड़ी को रोशनदान से फेंककर अन्य स्थान पहुंचा दी गई थी।

^महाराष्ट्र की लकड़ी से शहर में अवैध कारोबार हो रहा है। दोनों केस में कोर्ट में चालान पेश करेंगे।^ -सी.एस.चौहान, एसडीओवन विभाग

कोर्ट में चालान पेश होगा

कुछदिनों पहले गुड्‌डी अनिल मिस्त्री के घर से अवैध लकड़ी मशीन जब्त की थी। दोनों के चालान कोर्ट में पेश होंगे। उधर, गुरुवार को औरंगपुरा के जब्त लकड़ी के मामले में अशोक कर्मा फरार है। मामले में भी कोर्ट में चालान पेश होगा।