- Hindi News
- पानवा में पोते ने दादा की गला रेतकर हत्या की, केस दर्ज; गिरफ्तार
पानवा में पोते ने दादा की गला रेतकर हत्या की, केस दर्ज; गिरफ्तार
राजपुर तहसील के पानवा में शनिवार शाम बेटी के यहां रह रहे दादा की पोते ने गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद रिश्तेदारों लोगों ने उसे बांध दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के कारण का पता नहीं चला है। नागलवाड़ी थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया घटना शनिवार शाम 4.30 बजे की है। गवला निवासी फत्तु बाबरा (70) उसकी बेटी आशा दामाद के साथ पानवा के नरगांवपुरा में रह रहा था। इंदौर में मजदूरी करने वाला उसका पोता दीपक राजाराम भीलाला (20)शनिवार शाम यहां पहुंचा और चाकू से फत्तु के गले पर वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई।
कुत्तेको भी मारा-लोगों सेप्राप्त जनकारी के अनुसार दादा की हत्या करने के बाद आरोपी दीपक बाहर आकर खड़ा हो गया। मुकेश सुभाष आदि ने उसे पकड़कर बांध दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दीपक के यहां पहुंचने पर कुत्ता उस पर भौंकने लगा। इस पर दीपक ने कुत्ते को मारकर खेत में फेंक दिया।
आरोपी कोे ले जाती पुलिस।