- Hindi News
- आज निमाड़ के 7 कलाकार दूरदर्शन पर देंगे प्रस्तुित
आज निमाड़ के 7 कलाकार दूरदर्शन पर देंगे प्रस्तुित
भास्कर संवाददाता. दवाना/बमनाला
खरगोन बड़वानी जिले के सात निमाड़ी कलाकार दूरदर्शन पर निमाड़ी लोक गीत की प्रस्तुति देते हुए रविवार को नजर जाएंगे। निमाड़ी लोकगीत के लिए प्रसिद्ध सातों कलाकारों के कार्यक्रम की पिछले दिनों इंदौर में रिकार्डिंग हुई थी। इसका प्रसारण 14 सितंबर को दोपहर 1 से 1.30 बजे तथा रात 10 बजे से होगा। 15 सितंबर को सुबह 10 बजे से प्रसारित होगा। काशीनाथ गीते ने बताया करीब 20 साल से लोकगीतों की प्रस्तुति विभिन्न स्थानों पर दे रहे हैं। इसमें महेश्वर के निमाड़ उत्सव में हर साल लोकगीत की प्रस्तुति दी जाती है। इस कार्यक्रम की रिकार्डिंग 23 जुलाई को इंदौर दूरदर्शन केंद्र पर हुई थी।
यहदिखेंगे परदे पर-निमाड़ी लोकगीतगायिका मनीषा शास्त्री महेश्वर, मनीषा बजाज महेश्वर, संगीता सोहनी बमनाला, हारमोनियम के साथ काशीनाथ गीते दवाना, नरेंद्र गीते दवाना, तबले पर प्रवीण गीते दवाना, मंजीरा पर जगदेव पाटीदार दवाना परदे पर दिखाई देंगे।
दूरदर्शन के केंद्र पर कार्यक्रम की रिकार्डिंग में प्रस्तुति देते कलाकार।