- Hindi News
- बच्चे लगा रहे सट्टा, टीआई बोली गांव में नहीं चलता सट्टा
बच्चे लगा रहे सट्टा, टीआई बोली गांव में नहीं चलता सट्टा
ग्रामीणों नगर पत्रकार संघ ने एसपी को शिकायत की
साहब! गांव में धड़ल्ले से सट्टा चल रहा है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बच्चे सट्टा लगा रहे है। इसके कारण परिवार गांव में विवाद हो रहे हैं। बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। यदि जल्द सट्टे पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। उधर, टीआई लीला मकवाना से जब शिकायत की तो उन्होंने कहा गांव में सट्टा नहीं चलता। यह बात शनिवार को टांडाबरूड़ के मुकेश मंडलोई नगर पत्रकार संघ ने एएसपी राजेश दंडोतिया को ज्ञापन सौंपते हुए कही।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से सट्टा चल रहा है। पुलिस को हर माह एक लाख रुपए महीना मिलता है। इसके चलते सट्टा संचालक बेखौफ होकर बच्चों का भविष्य खराब कर रहे हैं।
तीनदिन से कोई कार्रवाई नहीं
ग्रामीणोंपत्रकारों ने बताया तीन दिन से मीडिया में सट्टे की खबरों का प्रकाशन हो रहा है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सट्टा संचालक पत्रकारों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
^गांवमें सट्टा नहीं चलने देंगे। टीआई को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।^ -राजेशदंडोतिया, एएसपीखरगोन
टांडाबरूड़ में धड़ल्ले से चल रहा है सट्टा।