पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर गड्‌ढे, पानी भरने से चलना मुश्किल

सड़क पर गड्‌ढे, पानी भरने से चलना मुश्किल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के व्यस्ततम महात्मा गांधी मार्ग इन दिनों बड़े-बड़े गड्‌ढों में तब्दील हो गया है। इससे आए दिन राहगीर वाहन चालकों को मुश्किल हो रही है। बारिश के दौरान गड्‌ढों में पानी भर जाने से दो पहिया सहित चार पहिया वाहनों के निकलने पर छींटे उड़ने से विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। व्यस्ततम मार्ग से वीआईपी के साथ ही पर्यटकों का भी प्रतिदिन आना-जाना रहता है।

जन चेतना मंच के संयोजक जितेंद्र नेगी ने बताया नगर परिषद द्वारा सात सालों से पेंचवर्क कर कार्य की इतिश्री कर ली जाती है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 में महेश्वरी नदी में बाढ़ आने पर महात्मा गांधी मार्ग की सड़क जगह-जगह से उखड़ गई थी। इसके बाद से नगर परिषद मात्र पेंचवर्क कराते रही है। शीघ्र ही जय स्तंभ चौक से बाजार चौक एवं किला रोड पर डामरीकरण कराने की जरूरत है। नगर परिषद से शीघ्र मार्ग निर्माण की मांग की है।

मुख्य मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं।