पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेत परिवहन करने वाले ट्रकों से हो रहे गड्‌ढे

रेत परिवहन करने वाले ट्रकों से हो रहे गड्‌ढे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क पर गड्‌ढे हो गए है।

भास्कर संवाददाता. पीपलगोन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बने पीपलगोन से भट्याण बुजुर्ग मार्ग की हालत अत्यंत खराब हो गई है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्‌ढे होने से ग्रामीण िकसानों वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। भट्याण बुजुर्ग से नर्मदा तट से रेत खदानों से उत्खनन कर भारी वाहन मार्ग से निकल रहे हैं। इस कारण जगह-जगह गड्‌ढे हो गए हैं।

िकसानों के खेतों तक जाने वाले मार्ग पर भारी ट्रकों ने खाईयां बना दी है। इससे किसानों की बैलगाडिया निकलने में परेशानी होती है। इसके साथ ही मां नर्मदा दर्शन संत सियाराम बाबा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत चार िकमी सड़क बनाई गई थी। िजसे अवैध रेत माफियाओं के ट्रकों ने सड़क की हालत खस्ता कर दी। िकसानों ने अवैध उत्खनन कर रेत परिवहन करने वाले भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।

भारीवाहनों से पुलिया धंसी, टेपर बनाया

पीपलगोन-भट्याणबुजुर्ग मार्ग के बीच भारी वाहनों के कारण बनी पुलिया धंस गई। जिसे रेत माफियाओं ने मिट्‌टी से एक टेपर बना दिया। बारिश में मिट्‌टी का टेपर होने से दो पहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं। विभागीय अफसरों को शिकायत करने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। भट्याण बुजुर्ग के किसान ग्रामीण रामेश्वर बिरला, हरीश बिरला, सुरेश मालवीय, गणेश वर्मा, देवेंद्र पटेल सहित ग्रामीणों ने मार्ग से लोडेड वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।