- Hindi News
- बर्तन और गहने चमकाने आए दो युवकों ने चकमा देकर सोना चुराया
बर्तन और गहने चमकाने आए दो युवकों ने चकमा देकर सोना चुराया
बर्तन चमकाने वालों को गांव से भगाया पुलिस ने
पुराने बर्तन जेवर चमकाने की बात कहकर ठगी करने वाले दो युवकों को लोगों ने पुलिस के हवाले किया। शनिवार को गली मोहल्लों में झोला लेकर युवक कम पैसों में पुराने बर्तन चमकाकर नया बनाने के लिए एक परिवार के यहां रुके थे। परिजनों से दो सोने की चेन चमकाने के लिए ली थी। चमकाकर जब वापस लौटाई तो वजन कम महसूस किया। तब माजरा समझ में आया। परिजनों ने सूझ-बूझ से तत्काल पुलिस को सूचना देकर दोनों को उनके हवाले किया। दोनों ठगों ने सोने की चेन से एसिड द्वारा करीब 7 ग्राम सोना चुरा लिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
नगर के वार्ड क्र. 14 पाटीदार मोहल्ला निवासी कृष्णा घनश्याम पाटीदार के घर दो युवक पुराने बर्तनों को नया बनाने (चमकाने) की आवाज लगाते हुए पहुंचे। श्री पाटीदार ने पुराना तांबे का लोटा चमकाने के लिए दिया। आरोपी रितिक सुखनंदन अमित वर्मा ने वहीं उपस्थित श्री पाटीदार की मां गोगलबाई के गले में सोने की चेन देख कहा - चैन खराब हो रही है उसे भी नई बना देंगे। मां ने गले से चेन निकालकर उन्हें दे दी। वापस लौटाया तो चेन का वजन कम महसूस हुआ। शक होने पर परिवार वालों को दोनों आरोपियों को जाने नहीं देने का कहकर श्री पाटीदार चेन लेकर ज्वेलरी शॉप पर वजन कराया तो वजन तीन से चार ग्राम सोना कम निकला। घर आकर युवकों पर दबाव बनाया तब युवकों ने दूसरा केमिकल डालकर पानी में घुले सोने की गांठ बना दी। श्री पाटीदार ने दोनों को पुलिस के हवाले किया।
थाना प्रभारी गिरीश जेजुरकर द्वारा युवकों से पूछताछ करने पर बिहार के भागलपुर जिले का निवासी बताया। िफलहाल सरवटे बस स्टैंड के पास इंदौर रहना बताया। दोनों आरोपियों ने बताया उनके साथ शामिल गुलशन नाम के युवक ने उन्हें इस काम के लिए लगाया है। पुलिस टीम इंदौर के लिए रवाना की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर िरमांड पर लेगी। पुलिस ने िजले सहित अन्य थानों पर सूचना दी है।
^आभूषण चमकाना चाबी बनाने वाले लोग संदिग्ध घूमते दिखाई दे तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसी घटना को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई हो सके।^ -गिरीश जेजुरकर, टीआई
क्षेत्र में सहमे हुए हैं पालक
एकसप्ताह से गांव सहित आसपास के क्षेत्र में बच्चों के अपहरण करने वाले गिरोह के होने की चर्चा है। हालांकि ऐसी कोई घटना नहीं हुई इसके बावजूद भी पालक बच्चो