- Hindi News
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बनकर तैयार, अब तक शुरू नहीं हुआ
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बनकर तैयार, अब तक शुरू नहीं हुआ
> 65 लाख की लागत से बना स्वास्थ्य केंद्र शुरू नहीं होने से क्षतिग्रस्त हो रहा
भास्करसंवाददाता. काटकूट
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग भले ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के हाल बेहतर बताता हो। लेकिन हकीकत कुछ और है। यहां का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बनकर तैयार है। लेकिन भवन खुलने का इंतजार कर रहा है। यह भवन इसलिए बनाया था कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को यहीं पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। लेकिन 65 लाख की लागत से बना यह भवन आज तक धूल खा रहा है। वहीं भवन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने लगा है। स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं होने से आसपास के लगभग 25 गावों के ग्रामीणों को 30 किमी दूर बड़वाह जाना पड़ता है। कई बार गंभीर होने से मरीज की रास्ते में मौत हो जाती है। गांव के दिनेश, अमित, मुकेश मनोज ने बताया लाखों की लागत से बना भवन कई सालों से बेकार पड़ा है। खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं। दीवारों में दरारें गई है। विभागीय अफसरों जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते भवन आज भी शुरू होने की बाट जोह रहा है। भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2010-11 में किया गया था।
सीएमने किया था लोकार्पण - भवनका लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में हुआ था। इसमें विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। लोकार्पण हाेने के डेढ़ वर्ष बाद भी किसी ने भवन की सुध तक नहीं ली।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार है लेकिन अब तक नहीं खुला।