कलश यात्रा निकाली, भागवत कथा शुरू
दिगंबर जैन धर्मशाला में आयोजित सात दिनी भागवत कथा की शुरुआत कलशयात्रा शोभायात्रा के साथ हुई। सुबह 9 बजे भगवान नागेश्वर की पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर से कलश यात्रा शुरू हुई। मुख्य यजमान बाबूलाल सोनी एवं लक्ष्मीनारायण सोनी भागवत कथा में आगे-आगे चल रहे थे। बैंड-बाजे के साथ थिरकते हुए भक्त बड़े उत्साह के साथ चल रहे थे। बग्गी पर विराजित कथावाचक पंडित अशोक कृष्ण महाराज कलश यात्रा का केंद्र थे। यात्रा नागेश्वर से झंडा चौक, सराफा बाजार, जैन गली होते हुए कथा स्थल पहुंची। पंडितजी ने भागवत कथा को गादी पर विराजित किया।
शोभायात्रा के दौरान महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी।
कथा के श्रवण से क्षय होते हैं पाप
श्रीमदभागवतकथा के श्रवण से जहां पुण्य में वृद्धि होती है। वहीं पापों का भी क्षय होता है। भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर कथाएं मनुष्य को आनंदित करती है मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है। भागवत कथा के पहले दिन यह बात कथावाचक अशोक कृष्ण जी महाराज ने कही। उन्होंने कहा भगवान की भक्ति के महत्व की व्याख्या करते हुए यदि मनुष्य एकाग्रचित्त होकर प्रभु का स्मरण करे तो उसे भक्ति सहज ही प्राप्त हो जाती है।
दिगंबर जैन धर्मशाला में सात िदन तक चलेगी कथा
धर्म-कर्म