पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार पर एकतरफा, एक पर कांटे की टक्कर के आसार

चार पर एकतरफा, एक पर कांटे की टक्कर के आसार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहकारिताचुनाव में 10 संचालक भाजपा के निर्विरोध आने के बाद अब शेष पांच संचालक पदों के लिए बुधवार चुनाव होगा। इस बार का यह चुनाव भाजपा के लिए ऐतिहासिक जबकि कांग्रेस के लिए लाज बचाने जैसा होगा। पिछली बार कुल 12 में से भाजपा के 9 कांग्रेस के 3 संचालक चुनकर आए थे। बुधवार के मतदान में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव के फुफेरे भाई भूपेंद्र यादव बड़वानी से चंद्रेशखर वेडूराम की प्रतिष्ठा दांव पर है। भाजपा चार पर एकतरफा और एक पर कांटे की टक्कर मान रही है। कांग्रेस ने भी शेष जगह कड़ी टक्कर देने का दावा किया है। दोनों पार्टियों ने पूरी तैयारियां कर ली है।

भाजपा के दस संचालक निर्विरोध रहने के बाद बुधवार शेष पांच संचालक पदों के लिए पटवारी प्रशिक्षण केंद्र देजला देवड़ा कॉलोनी में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बैलेट पेपर पद्धति से मतदान होगा। पांच सीटों के लिए तीन केंद्र बनाए हैं। इसमें पहले केंद्र में भीकनगांव-महेश्वर, दूसरे में कसरावद-बड़वाह और तीसरे में गोगावां-बड़वानी रहेंगे। पांच पदों के लिए गोगावां में कुल 19 प्रतिनिधि है। इसमें भाजपा के 12 कांग्रेस 7, भीकनगांव में कुल 17, भाजपा 13, कांग्रेस 3, महेश्वर में कुल 12, भाजपा के 5 कांग्रेस के 7, कसरावद-बड़वाह में कुल 58, भाजपा के 33, कांग्रेस के 25 और बड़वानी में कुल 8, भाजपा के 4 कांग्रेस के 4 प्रतिनिधि बताए गए हैं। हालांकि भाजपा का अध्यक्ष बनना तय है।

सीसीबी में चुनाव को लेकर चहल-पहल जारी है।

यह आवंटित किए हैं चुनाव चिन्ह

भाजपा : इस बार हम इतिहास बनाएंगे

^इस बार हम इतिहास बना देंगे क्योंकि अभी तक भाजपा के इतने संचालक निर्विरोध नहीं आए हैं। शेष 5 में ज्यादातर पार्टी से ही चुने जाएंगे। ^ -रणजीतसिहंडंडीर, जिलाध्यक्षभाजपा

कांग्रेस: इस बार हमें पांचों सीट मिलेगी

^पांच सीटों पर कांग्रेस अपना दमखम दिखाएगी। बेहतर रणनीति तैयार की है। सभी पर हमारे संचालक चुने जाएंगे।^ -भूपेंद्र यादव, जिलाध्यक्षकांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ

खरगोन-गोगावां सीट पर कांग्रेस के भूपेंद्र यादव (पुष्प) भाजपा के शांतिलाल पाटीदार (बैल) के बीच टक्कर है। भीकनगांव से कांग्रेस के संजय गणपति (दो पत्ती), भाजपा के सत्येंद्रसिंह अर्जुनसिंह (तलवार), महेश्वर से कांग्रेस के नारायण गणेश (तराजू) भाजपा के नितिन भगवान (संदूक) के बीच मुकाबला है। कसरावद-बड़वाह से कांग्रेस के स