पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगन में खेल रहे बच्चों को 10 रुपए का लालच देकर अपहरण की कोशिश

आंगन में खेल रहे बच्चों को 10 रुपए का लालच देकर अपहरण की कोशिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साटकूरके एकलगारिया में तीन बच्चों के अपहरण की कोशिश की गई। परिजनों की सक्रियता से अपहरणकर्ता घटना को अंजाम नहीं दे पाया। आरोपी आंगन में खेल रहे बच्चों को लालच देकर साइकिल पर बैठाकर ले गया। लोगों को पता चला तो उससे बच्चों को छुड़ाया। आरोपी भाग निकलने में कामयाब हो गया है। लोगों की शिकायत पर पुलिस दवाना अन्य जगह खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला।

साटकूर निवासी देवीलाल पाटीदार, ठाकुर सेन, लोकेश पाटीदार ने बताया सोमवार शाम एकलगारिया क्षेत्र में छह साल के दो बच्चे आंगन में खेल रहे थे तभी बाबूलाल नहाल दोनों बच्चों को 10 रुपए देने की लालच देकर साइकिल पर बैठाकर गांव से करीब डेढ़ किमी दूर बालसमुद की ओर ले जा रहा था। तभी मजदूरी कर रहा लखन पटेल ने अपने परिचितों के बालकों को साइकिल पर बैठा देखा। बाबूलाल को रोककर पूछा तो कहा, बालसमुद घुमाने ले जा रहा हूं। उसे तत्काल बच्चों को अपने साथ लेकर गांव पहुंचकर बात ग्रामीणों को बताई। ग्रामीणों ने तत्काल आरोपी का पीछाकर पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला। श्री पाटीदार ने बताया दो आरोपी कैलाश भारुड़ की छह साल की बेटी दिनेश पर्ले का छह वर्षीय बालक को अपने साथ ले जा रहा था। आरोपी गांव आसपास के क्षेत्र में सांप पकड़ता रहता है। उसका कोई ठिकाना नहीं है।

लोगों ने बताया शनिवार की शाम को भी आरोपी ने कृतिका लोकेश पाटीदार (8) को चाकलेट दिखाकर अपने पास बुलाया था। छात्रा लालच में नहीं आई। काटकूर के शिवमंदिर के पास स्कूल से घर जाते समय बाबूलाल ने चाकलेट दिखाकर अपने पास बुलाया था। उसने घर पहुंचकर परिजनों को बताया तो वे मंदिर के पास गए थे, लेकिन कोई नहीं मिला। निजी स्कूल की छात्रा ने बताया आठ दिन पहले ही टीचर ने शिक्षा दी थी कि किसी अनजान व्यक्ति से चाकलेट या कोई अन्य चीज नहीं लेना बात करना। यह बात बालिका के मन में बैठ गई। मंगलवार सुबह काटकूर, साटकूर एकलबारिया के लोगों ने पुलिस सहायता केंद्र पहुंचकर आरोपी काे पकड़ने की मांग की।

टीचर ने कहा था कोई चॉकलेट दे तो नहीं लेना

इन बच्चों के अपहरण का प्रयास हुआ।