पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिर नहीं मिलने से उम्र का पता नहीं चला, सीना भी खा गए थे कुत्ते

सिर नहीं मिलने से उम्र का पता नहीं चला, सीना भी खा गए थे कुत्ते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उमरखलीरोड पर कार्टून में फेंके नवजात का मंगलवार जिला अस्पताल में डाॅक्टरों ने पोस्टमार्टम किया। नवजात का सिर कुत्तों के नोंचकर खा लेने से उसकी उम्र की सही जानकारी नहीं हुई। डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे कर विसरा सुरक्षित रखा है। पुलिस जांच में जुटी है। ओंडल नदी के पास रोड किनारे मिले नवजात (लड़की) के पीएम में डॉक्टरों को परेशानी हुई हैै। डॉक्टर र|ेश महाजन ने बताया कुत्ते नवजात का सिर सीना खा गए थे। यदि सिर होता तो उसकी हाइट से उम्र पता हो जाती। विसरा लिया है।

पुलिसक्षेत्र में आसपास करेंगी सर्चिंग- एएसपीराजेश दंडोतिया ने बताया उमरखली रोड से लगी कॉलोनियों में पूछताछ होगी। इसके साथ ही उमरखली के आसपास गांवों में भी हम जानकारी लेंगे। इसमें क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता, एएनएम, कोटवार की मदद लेंगे।