गोराड़िया में आज होगी सांझा-फूली स्पर्धा
गोराड़िया में आज होगी सांझा-फूली स्पर्धा
भीकनगांव| निमाड़महासंघ ज्ञानसागर वात्सल्य संस्थान गोराड़िया के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को गोराड़िया में तहसील स्तरीय सांझा फूली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इसके साथ ही निमाड़ की संस्कृति पर आधारित विचार गोष्ठी भी होगी। निमाड़ के कई साहित्यकार, कवि और शिक्षाविद शामिल होंगे।
चोरीकी घटनाएं बढ़ने से किसानों में आक्रोश
टांडाबरुड़| क्षेत्रमें केबल चोर सक्रिय हैं। किसान पुष्पधन परसाई, राजेश जोशी, दिलीप प्रजापत, जगदीश प्रजापत, भाेलूराम कुशवाह ने बताया चोर खेतों से केबल तार चुराकर ले जा रहे हैं। लगातार क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। पुलिस की लापरवाही से चोरों के हौसले बुलंद हैं। इसे लेकर किसानों में आक्रोश है।
कबड्डीस्पर्धा आज
खरगोन| साहित्यिकसांस्कृतिक संस्था विविधा द्वारा दो दिनी जिला स्तरीय कबड्डी स्पर्धा शनिवार से होगी। स्पर्धा सनावद रोड स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल परिसर में होगी। इसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी।