पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में आशा कार्यकर्ताओं को सीयूजी की सुविधा, शहर में नहीं मिलने से परेशानी

जिले में आशा कार्यकर्ताओं को सीयूजी की सुविधा, शहर में नहीं मिलने से परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेभरकी करीब 1400 आशा कार्यकर्ताओं को सीयूजी सिम (क्लोज्ड यूजर ग्रुप) मिली है, लेकिन शहर में आशा कार्यकर्ताओं को नहीं मिली है। इसके चलते आशा कार्यकर्ताओं को परेशानी हो रही है। शुक्रवार आशा कार्यकर्ताओं जिला अस्पताल के जननी योजना के कर्मचारियों ने सीएमएचओ डॉ. विराज भालके से सीयूजी की मांग की है।

आशा कार्यकर्ताओं ने बताया सीयूजी सिम नहीं होने से उनका मोबाइल खर्च ज्यादा हो रहा है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। जिलेभर की आशा कार्यकर्ताओं के पास सीयूजी है लेकिन हमें नहीं मिली है। यदि सीयूजी होंगी तो स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने के साथ ही हमारा खर्चा भी कम होगा। शहरी आशा कार्यकर्ताओं ने बताया उन्हें जल्द सीयूजी सिम की सुविधा दी जाए। सिम नहीं होने से उनका काम भी प्रभािवत हो रहा है। मोबाइल का खर्च भी अधिक हो रहा है। इससे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।

पांच महीने से हो रही परेशान

आशाकार्यकर्ताओं ने बताया जिलेभर की आशाओं को पांच माह पहले ही सीयूजी की सेवाएं मिल रही है। तब से हम मांग कर रहे हैं। इसमें हमारा ज्यादा खर्चा हो गया है। सीएमएचओ डॉ. भालके ने बताया जल्द सीयूजी सिम की व्यवस्था कराई जाएगी।