पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोगावां गांव में खुले वाल्व से दूषित पानी बांटने की आशंका

दोगावां गांव में खुले वाल्व से दूषित पानी बांटने की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोगावांगांव में जगह-जगह पेयजल सप्लाय की लाइन के खुले वाल्व से रहवासियों को दूषित पानी वितरण की आशंका जताई है। ग्राम पंचायत सरपंच सचिव से इस बात की बार-बार शिकायत के बावजूद गंभीर नहीं है। दूषित पानी से ग्रामीणों ने डायरिया रोग फैलने की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने पंचायत से शीघ्र खुले वाल्व बंद कराने की मांग की है।

ग्रामीण बलीराम वर्मा, माणकचंद पंवार, आशाराम वर्मा, ताराचंद वर्मा ने बताया ग्राम पंचायत की पेयजल सप्लाय लाइन के खुले वाल्व से गंदा पानी नलों में जा रहा है। सनावद-पीपलगोन मार्ग सहित श्रीराम मंदिर के सामने वाली गली में पेयजल के खुले वाल्व में नालियों का गंदा पानी भर रहा है। पानी सप्लाय के दौरान नलों से पहले मटमैला दूषित पानी रहा है। इससे बच्चे सहित ग्रामीण बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। बसुबाई वर्मा ने बताया दस मिनट तक गंदा बदबूदार पानी आता है। खुले वाल्वों में नाली का गंदा पानी जा रहा है। वहीं बच्चे भी अक्सर खेलते समय दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। ग्राम पंचायत सचिव भारत शिंदे ने बताया खुले वाल्व शीघ्र दुरुस्त कराए जाएंगे।

हैंडपंप के आसपास जमा कीचड़।

खुला वॉल दिखाते ग्रामीण।

हैंडपंप के पास जमा है गंदा पानी

दोगांवासे मोगावां जाने वाले मार्ग के बीच पीएचई विभाग के हैंडपंप के आसपास बारिश का पानी जमा है। इससे आसपास कीचड़ गंदगी फैल रही है। हैंडपंप का पानी दूषित होने की संभावना है। पंचायत का ध्यान इस ओर नहीं होने से ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है।