पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीटने वाले सातों आरोपी भाजपा कार्यकर्ता एक उपसरपंच, दूसरा जल समिति अध्यक्ष

पीटने वाले सातों आरोपी भाजपा कार्यकर्ता एक उपसरपंच, दूसरा जल समिति अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|खरगोन/झिरन्या

झिरन्याक्षेत्र के ग्राम छिल्टिया में युवक की आत्महत्या से मंगलवार को क्षेत्र में भाजपा की अंदरुनी राजनीति गर्माई। पीड़ित के परिजन ने जिला अस्पताल में पीएम के दौरान सुबह 9 बजे पुलिस कार्रवाई के लिए राजनैतिक दबाव की आशंका जताई। आशीष का सुसाइड नोट पुलिस को दिया। जानकारी के अनुसार अाशीष के सुसाइड नोट में दर्ज नाम में राजेश सालगराम चौहान इगरिया पंचायत का उपसरपंच, टीकम खेमराज चौहान जल उपभोक्ता समिति अध्यक्ष, श्याम चौहान भाजपा ग्राम प्रभारी है। इसके साथ इंद्रपालसिंह चौहान, अनिल चौहान, सचिन चौहान भूरिया चौहान भाजपा कार्यकर्ता हैं। मृतक आशीष सहित पीड़ित पक्ष के अन्य लोग भी भाजपा से जुड़े हैं।

मृतक के परिजन पीएम के बाद एसपी ऑफिस में शव को ले गए। यहां परिजनों के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश जायसवाल सहित क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की। इसके बाद गांव में अंतिम संस्कार हुआ। मृतक आशीष के भतीजे पीयूष ने मुखाग्नि दी। क्षेत्र में सांसद प्रतिनिधि नंदा ब्राह्मणे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने के लिए पुलिस पर राजनैतिक दबाव बनने की चर्चा भी है।

एसपी ऑफिस में लाए शव को देखकर विलाप करती महिलाएं।

मृतक अाशीष के पिता अजबलाल जायसवाल, मौसा लक्ष्मीनारायण जायसवाल निवासी मुंडिया, मामा ओमप्रकाश कमल जायसवाल निवासी मोहनखेड़ी आदि ने बताया संबंधित महिला आशीष को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही थी। कुछ दिन पहले उसने 2 लाख रुपए की मांग भी की। रुपए नहीं देने पर रविवार शाम चैनपुर थाने पर आशीष के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत दर्ज करवाई। महिला के परिजनों ने दुष्कर्म के आरोप लगाए। आशीष की पिटाई भी की। लेकिन आशीष बेइज्जती को बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने कीटनाशक पीकर जान दे दी।

400 रुपए में खरीदी कीटनाशक, नोट में लिखे सात आरोपियों के नाम

महिला ने की थी 2 लाख रुपए की मांग

नहीं बनाया दबाव

^ मैने दुष्कर्म का केस दर्ज करने के लिए पुलिस अफसरों पर दबाव नहीं बनाया। आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करूंगी।^ -नंदाब्राह्मणे, सांसदप्रतिनिधि

सुसाइडनोट की जांच कर करेंगे कार्रवाई

^अाशीष के सुसाइड नोट के साथ मामले से जुड़े अन्य सभी पक्षों की जांच करेंगे। दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।^ -राजेश दंडौतिया, एडिशनलएसपी खरगोन

सहकारितापंचायत