पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात में घर पर पथराव से सहमी मिजोरम की तीन युवतियाें ने सुबह सनावद छोड़ा

रात में घर पर पथराव से सहमी मिजोरम की तीन युवतियाें ने सुबह सनावद छोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वाहमें हुए धर्मांतरण मामले में पुलिस उन आरोपियों को तो पकड़ नहीं पाई जो पैसा देकर सनावद-बड़वाह में एजेंट नियुक्त कर उनसे धर्मांतरण का काम करा रहे थे। पुलिस ने जिन 10 अारोपियों की गिरफ्तारी की और केस दर्ज किया उनमें वह लोग नहीं हैं जो इनसे यह काम करा रहे थे। इसमें शामिल मिजोरम की तीन युवतियां मंगलवार को अपने परिवार सहित घर छोड़कर चली गई।

गौरतलब है धर्मांतरण मामले में मिजोरम की दो युवतियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। यह युवतियां सनावद की वैष्णव काॅलोनी में कुछ समय से रह रही थी। सोमवार को ही उनकी काटकूट जेल से रिहाई हुई और रात में उनके निवास पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव किया। दहशत में आया पूरा परिवार मंगलवार सुबह पुलिस के साये में सारे सामान के साथ सनावद छोड़कर रवाना हो गया। पुलिस की गाड़ी उन्हें शहर के बाहर छोड़कर आई।

वैष्णव काॅलोनी में किराये के मकान में रह रहे मिजोरम के लोग घर छोड़कर चले गए।