- Hindi News
- रंजिश में युवक पर छह लोगों ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती
रंजिश में युवक पर छह लोगों ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती
भास्कर संवाददाता|टांडाबरूड़
बैजापुरासे कपास बेचने आए युवक पर गांव के ही पांच-छह लोगों ने हमला कर दिया। गंभीरावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार बाबूलाल राधेश्याम खांडे (32) टांडाबरूड़ कपास बेचने आया था। कपास बेचने के बाद वह सामान खरीदी के लिए पुराने अस्पताल के पास पहुंचा। इसी दौरान हुकुम बाबूलाल अमोदे ने अपने साथियों के साथ चाकू से हमला कर दिया। बाबूलाल को सिर, हाथ में गंभीर चोंट आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाबूलाल राधेश्याम ने बताया नीमा पति हुकुम, कुंदन पिता हुकुम, केशव पिता बाबूलाल, रमेश पिता बाबूलाल भी हमले में शामिल थे। जब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा तो दर्द से कराह रहा था, लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए।
बाबुलाल