- Hindi News
- तहसीलदार आज देंगीं क्लर्क मंडलोई को शोकाज नोटिस
तहसीलदार आज देंगीं क्लर्क मंडलोई को शोकाज नोटिस
भगवानपुरामें लोकसभा चुनाव की 30 से ज्यादा बसों के किराया भुगतान चेक बाउंस मामले में बुधवार को क्लर्क गुलाब मंडलोई को शोकाज नोटिस मिलेगा। तहसीलदार बसंती ठाकुर ने सोमवार को बताया वे तीन दिनी अवकाश पर हैं। इस दौरान देवास में होने से क्लर्क मंडलोई से बात नहीं हो पाई। बुधवार को ज्वाइन करने के बाद श्री मंडलोई को शोकाज नोटिस देंगी। उन्होंने चुनावी भुगतान के चेक बाउंस को गंभीर बताया। कहा- संबंधित क्लर्क और अन्य कर्मचारियों को पहले खाते में जमा राशि की जांच कर लेना थी। इसके बाद चेक जारी करना थे। चेक पर अपने साइन के लिए उन्होंने कहा- भ्रम में रखकर साइन करवाई गई। श्रीमती ठाकुर ने बताया भगवानपुरा के अधिकांश कर्मचारी जिला मुख्यालय पर रहते हैं। यहीं से रोज अपडाउन करते हैं। ऐसे में कई बार सरकारी काम बाधित होता है। जल्दबाजी के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। जबकि कार्यस्थल पर निवास के निर्देश हैं।