पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले गड़बड़ी की, फिर खुद की लापरवाही पर जांच भी कर ली

पहले गड़बड़ी की, फिर खुद की लापरवाही पर जांच भी कर ली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीकनगांवजनपद की उमरिया पंचायत के लोगों ने मंगलवार को कलेक्टर नीरज दुबे से विकास कार्यों में हुई गड़बड़ी की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया जिन अफसर-कर्मचारियों ने कार्यों में अनियमिततता कर राशि निकाली, शिकायत पर उन्होंने ही मामले की जांच भी कर ली। सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायती आवेदन दिया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

शिकायत करने पंहुचे विशाल, राकेश, देवेंद्र, रेवाराम राधेश्याम, गोविंद ने बताया तीन वर्षों से यहां खेल मैदान का काम चल रहा है। अब तक चार लाख रुपए की राशि निकाली जा चुकी है। काम का मूल्यांकन उपयंत्री अनिल गुप्ता, पंचायत समन्वयक मांगीलाल चौहान ने किया। मामले की शिकायत 2 सितंबर को एसडीएम जनपद सीईओ से की गई। अफसरों ने जांच का जिम्मा भी उपयंत्री पंचायत समन्वयक को सौंपा। ग्रामीणों ने कहा मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी की गई। लेकिन इसकी जांच भी उन्हीं अफसरों द्वारा कराई गई। ऐसे में गड़बड़ी करने वाले अफसरों द्वारा मामले की जांच करना शिकायत का समाधान नहीं है। ग्रामीणों ने कलेक्टर नीरज दुबे से मामले की जांच कार्रवाई की मांग की।

ग्राम पंचायत उमरिया के युवकों ने खेल मैदान के निर्माण में अनियमितता को लेकर की शिकायत।