- Hindi News
- कृिष महोत्सव की तैयारियों के लिए हुई समीक्षा
कृिष महोत्सव की तैयारियों के लिए हुई समीक्षा
जिलेमें 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक होने वाले कृषि महोत्सव कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को कलेक्टर नीरज दुबे ने जनपद पंचायत सभागृह में बैठक ली। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री द्वारा संचालित किसान संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाए। कलेक्टर श्री दुबे ने विभागवार कार्ययोजना की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. विराज भालके, उप-संचालक,(कृषि) रेवासिंह सिसोदिया, केके मालवीय, विजय चैरासिया आदि मौजूद थे। कृषि महोत्सव के लिए जिला स्तरीय विकासखंड स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है साथ ही दल प्रभारी एवं नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। वे प्रतिदिन राज्य शासन को जानकारी भेजकर कलेक्टर को अवगत कराएंगे। कृषि महोत्सव अंतर्गत कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन अन्य विभागों की उन्नत तकनीकियों का प्रशिक्षण 20 सितंबर को सुबह 11 बजे नपा टाऊन हाल में रखा है।