पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव में पसरे कूड़ा कीचड़ गंदगी साफ करने की मांग

गांव में पसरे कूड़ा-कीचड़ गंदगी साफ करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ स्वयंसेवकों ने सहयोग देने को कहा

भास्करसंवाददाता | बिस्टान

गांवमें फैली गंदगी, कीचड़ की साफ-सफाई करने की मांग को लेकर क्रांतिकारी टंट्या मामा भील सेवा संस्थान अनकवाड़ी के सदस्यों ने ग्राम पंचायत में सोमवार को ज्ञापन सौंपा।

संस्थान के सदस्यों ने बताया स्कूल मार्ग, बस स्टैंड, भगवानपुरा मार्ग सहित खरगोन मार्ग पर गंदगी फैली रहती है। लोग होटल, पान दुकान की झूठन, पन्नियां (प्लास्टिक पॉलीथिन) को रोड पर ही फेंक रहे हैं। संस्थान अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल सचिव राहुल सोनी सहित सदस्यों रामकिशन गुप्ता, पिंकेश भावसार, गजानंद पाटील, पंच मंशाराम मंडलोई संतोष पाटील ने ग्राम पंचायत के सहायक कर्मचारी राजेश पाटील को ज्ञापन सौंपकर सहयोग देने का आग्रह किया है।

^साफ-सफाईके लिए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) जनपद पंचायत गोगांवा को एक सप्ताह पहले ही भेजने के निर्देश िदए हैं। ताकि अनुमोदन के लिए भेजा जा सके। नवंबर तक स्वीकृति मिल सकती है। इससे गांव में स्वच्छता बनी रहेगी।^ -प्रदीपसिंह,जिलासमन्वयक स्वच्छता मिशन खरगोन