- Hindi News
- जल उपभोक्ता संथा अध्यक्ष का चुनाव 6 जगह होगा
जल उपभोक्ता संथा अध्यक्ष का चुनाव 6 जगह होगा
बहुप्रतीक्षित ओंकारेश्वर नहर परियोजना की कमांड एरिया में शामिल किसान छह स्थानों पर जल उपभोक्ता संथा अध्यक्ष सदस्यों का निर्वाचन कर चुनेंगे। सनावद कसरावद क्षेत्र में 14 अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव लड़ने के लिए तहसील कार्यालय में नामांकन जमा करवाए जा रहे हैं।
नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के तहत प्रथम चरण के नहर परियोजना की जल उपभोक्ता संथा चुनाव की तैयारियां जारी है। 12 सितंबर को नाम निर्देशन का प्रथम दिन अंतिम तिथि 18 सितंबर है। नामांकन पत्रों की नाम वापसी की प्रक्रिया 23 सितंबर है तथा 26 सितंबर दोपहर 3 बजे तक आवेदनों की जांच होगी। 27 सितंबर को निर्वाचन के लिए उम्मीदवारों की सूची निर्विरोध निर्वाचित किए जाएंगे। 14 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 16 अक्टूबर को परिणामों की घोषणा होगी। छह स्थानों पर कुल 20487 मतदाता मतदान कर अध्यक्ष सदस्य चुनेंगे। इसी तरह बड़वाह तहसील के आली बुजुर्ग, खेड़ी, बडूद, मोगांवा, बकावां लौंधी कुल छह स्थानों पर 14 अक्टूबर को मतदान होगा। तहसील कार्यालय में किसान नामांकन जमा कराने के लिए पहुंच रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर अपनी दावेदारी जता रहे हैं।
यहां होगा निर्वाचन
गांवमतदाता संख्या
भट्याणबुजुर्ग 3305
भग्यापुर 2308
अमलाथा 4674
काेगांवा 4173
बड़गांव 1862
जालनपुर 4165
नहर संथा चुनाव के लिए किसान नामांकन प्रक्रिया के लिए तहसील पहुंचे।