पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरानी समस्याओं को लेकर दोबारा पहुंचे, नहीं हो रहा निराकरण

पुरानी समस्याओं को लेकर दोबारा पहुंचे, नहीं हो रहा निराकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपदक्षेत्र के लोगों ने मंगलवार काे जनसुनवाई में जनपद सभागृह में अफसरों को विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन सौंपे। पिपल्या बुजुर्ग के महेश कर्मा ने गांव में हैंडपंप से फैल रहे कीचड़ की समस्या बताई। वहीं महेश्वर के बस स्टैंड पर अहिल्या प्रतिमा के आसपास रात्रि में बसें खड़ी कर प्याऊ से गाड़ियां धोने की शिकायत की। रात के दौरान प्रतीक्षालय में असामाजिक तत्व बैठकर शराब पीते हैं। इससे समीप के प्राचीन भवानीमाता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं काे परेशानी उठानी पड़ती है। बस स्टैंड के व्यापारी राजेंद्र सेन, गजेंद्र सेन, रविंद्र सेन, भुरु सेन, गोपाल पंवार, सचिन जोशी, विशाल साेलंकी ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में शीघ्र समस्या का निराकरण करने की मांग की। आवेदनकर्ताओं ने बताया गत सप्ताह हुई जनसुनवाई में भी शिकायत की थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुखदेव कानूड़े ने जनपद पंचायत के सीईओ से अधूरे कपिलधारा कूप को पूर्ण कराने की मांग की। वहीं कड़वी गांव के मिश्रीलाल विश्राम यादव, कड़वा यादव, भगवान यादव, शिवराम कहार गल्या-भूल्या ने बताया विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उन्हें खेतों की लाइन से जोड़ रखा है। किसानों ने शहर की लाइन से जोड़ने की मांग करते हुए सीईओ को आवेदन सौंपा। जनसुनवाई में खंड स्तरीय अधिकारी आरएल बरसेना, जगदीश रंसोरे, सतीश कानूनगो सहित कृषि अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में आवेदन सौंपते ग्रामीण।