पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेतों में पानी जमा, िनकासी के लिए तहसीलदार से गुहार

खेतों में पानी जमा, िनकासी के लिए तहसीलदार से गुहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ सलीमपुरा पंचायत के िकसानों ने ज्ञापन देकर की मांग

भास्करसंवाददाता | कसरावद

ग्रामपंचायत सलीमपुरा द्वारा िनर्माण कराई सड़क से बारिश का पानी खेतों में पानी जमा हो रहा है। इससे फसलें प्रभावित हो रही है। पानी निकासी को लेकर मंगलवार को प्रभावित िकसानों ने तहसीलदार एसपी िसंग से मौका िनरीक्षण कर समस्या के समाधान की मांग की। तहसीलदार श्री िसंह ने तत्काल पटवारी को मौका िनरीक्षण कर पंचनामा बनाने के निर्देश दिए। किसान गजानंद भोलू पटेल, कालुराम सखाराम पटेल, बिहारी भगवान पटेल, गुलाब भगवान पटेल, गणपत अर्जुन पटेल ने बताया सरपंच रघुवीर पटेल सचिव ने मनमानीपूर्वक सड़क निर्माण करवाया है। इससे 30 से 40 किसानों के खेतों तक आने-जाने का आम रास्ता है। रास्ते पर सड़क िनर्माण 5 फीट ऊंचाई तक करवा दिया है। इससे बारिश का पानी सीधे खेतों में जमा हो रहा है। फसलें जलमग्न हो गई है।

खेतों से पानी निकासी की मांग लेकर किसान तहसील कार्यालय पहुंचे।