पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पासबुक में इंट्री कराते समय 30 हजार से भरा बैग चोरी

पासबुक में इंट्री कराते समय 30 हजार से भरा बैग चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ सीसीटीवी में बैग ले जाते संदिग्ध िदखा, प्रकरण दर्ज

भास्करसंवाददाता | महेश्वर

महात्मागांधी मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से एक बैग मंगलवार दोपहर में चोरी हो गया। बैंग में रुपयों के साथ शासकीय दस्तावेज रखे थे।

थाना प्रभारी आरएस छारी ने बताया हिंडोलावाड़ी के अध्यापक सुरेश मेहकाल रोकड़े (47) अपने खाते से 30 हजार रुपए (सौ-सौ की तीन गडि्डयां) काले रंग के बैग में रखे। इसके बाद पासबुक में इंट्री करवा रहे थे उसी समय अपने पास रखा बैग गायब हो गया। तलाशी के बाद भी बेग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी द्वारा पुलिस को एक लगभग 14 वर्षीय बालक लाल चौकड़ी का शर्ट पहने हुए बैग को दोपहर 12.09 बजे लेकर बैंक के दरवाजे से तेज गति से निकलते हुए दिखाई दे रहा है। घटना के कुछ घंटों बाद मोमिनपुरा क्षेत्र में मद्रासी बाबा की दरगाह के पीछे बैग पड़ा मिला। बैग में रखे सभी शासकीय कागज तो मिले परंतु रुपए नहीं थे। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना में लिया है।

सीसीटीवी फुटेज में लाल टीशर्ट पहने संदिग्ध नजर आया।