पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में पढ़ा रहा था शिक्षक, एमडी कॉलोनी स्थित घर में हो रही थी चोरी

स्कूल में पढ़ा रहा था शिक्षक, एमडी कॉलोनी स्थित घर में हो रही थी चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनावद| मंगलवारसुबह 11 बजे शिक्षक स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे थे, तभी एमडी काॅलोनी में उनके घर में बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। दिनदहाड़े बदमाश मकान की छत से अंदर घुसे और पांच हजार रुपए नकद चुराकर भाग गए। साथ ही उन्होंने बाजू में स्थित एक मकान के कमरे का ताला भी तोड़ा। पुलिस ने शंका के आधार पर इस मकान में भी छत से घुसकर चेकिंग की। जानकारी के अनुसार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक रामचंद्र पगारे के घर बदमाश दिनदहाड़े चाेरी के लिए घुसे। शिक्षक उस समय स्कूल में थे। जब वह स्कूल से वापस आए तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। मामले की शिकायत थाने में करने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। बदमाशों ने घर की अलमारी में रखा सारा सामान भी बिखेर दिया था। अज्ञात बदमाशों पर पुिलस ने केस दर्ज किया है।

चोरी में बदमाश घर का सारा सामान बिखरा गए।