पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सनावद| लायंसक्लब सनावद सिटी, मप्र लेखक संघ सुर सलिल के

सनावद| लायंसक्लब सनावद सिटी, मप्र लेखक संघ सुर सलिल के

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनावद| लायंसक्लब सनावद सिटी, मप्र लेखक संघ सुर सलिल के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी दिवस पर मातृभाषा पर परिचर्चा काव्य गोष्ठी हुई। सचिव डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया ऋत्विक हॉस्पिटल परिसर में हुए आयोजन में दीपक पगारे ने सरस्वती वंदना की। मुख्य अतिथि श्रीकांत साकल्ले थे। सुर सलिल संयोजक डॉ.सुरेश रांका, ख्यात कवि डॉ.शैलेन्द्र चौकड़े, लायंस अध्यक्ष जाकीर हुसैन ने अपने विचार रखे। श्रीकांत साकल्ले, शिशिर उपाध्याय, दीपक पगारे, विट्ठल प्रसाद बर्वे आदि ने रचनाएं प्रस्तुत की। साथ ही अभियंता दिवस के अवसर पर अभियंता केएम लाड़, विशेष अतिथि झोन चेयरपर्सन अभियंता राजकुमारजी नामदेव, अभियंता आरके गीते का सम्मान किया गया। संयोजक अजय मिश्रा, राम सोहनी, सलित जैन, संजय आर्य, विपिन गुप्ता, कृष्णकांत सोहनी संदीप कानूनगो, पिन्टू सेन, मोहन पुराणिक, संदीप मंडलोई, सुनिल पुरोहित मौजूद रहे। संचालन अनिल चौधरी रविन्द्र दुबे ने किया। आभार रमाकांत गीते ने माना।

लायंस क्लब की ओर से मातृभाषा गोष्ठी हुई