पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिर्च पर वायरस का प्रकोप, ढकलगांव के किसान ने उखाड़ दी तीन एकड़ में लगी फसल

मिर्च पर वायरस का प्रकोप, ढकलगांव के किसान ने उखाड़ दी तीन एकड़ में लगी फसल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारिशके कारण मिर्च पर वायरस के प्रकोप से किसान आहत हैं। ढकलगांव, ढसगांव, नलवा, साला और बासवा सहित दूसरे गांवों के िकसान अपनी मिर्च फसल उखाड़ने में लगे हैं। मंगलवार को ढकलगांव रोड के किसान कमल पिता टीकाराम बड़वाला ने अपने खेत में साढ़े तीन एकड़ क्षेत्र में लगी मिर्च फसल उखाड़ दी। किसान ने कहा यह खेत मैंने मुनाफे पर लिया था। इसके अलावा खुद के तीन एकड़ खेत की मिर्च फसल भी पहले उखाड़ना पड़ी।

ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं अधिक बारिश तो कहीं कम बारिश से किसान परेशान हो गए हैं। ऐसे में मिर्च फसल को भी नुकसान होने से किसानों को संकट में डाल दिया है। किसान कमल ने बताया 45 हजार रुपए में मुनाफे पर खेत लिया। इसमें 60 हजार रुपए खर्च हो गए। सोयाबीन की फसल भी नहीं मिली। ऐसे में अपने बच्चों की स्कूल की फीस भी इस बार नहीं भर पाएंगे। ढकलगांव रोड पर ही किसान रामेश्वर चाचरिया का खेत भी पूरी तरह वायरस के प्रकाेप के कारण खराब हो गया। यहां भी मिर्च फसल लगी है।

बड़वाह. उद्यानिकीविभाग ने मिर्च फसल पर कीट रोगों की पहचान और उनसे बचाव के लिए मंगलवार को एक कार्यशाला रखी। इसमें ब्लाक के कई किसानों ने सम्मिलित होकर अपनी समस्याओं का समाधान किया। कार्यशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक संचालक अनुसंधान खरगोन डॉ.एमएल शर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक वायके जैन पादप रोग विशेषज्ञ आंचलिक अनुसंधान केंद्र खरगोन ने किसानों से संबंधित समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिकद्वय ने किसानों को फसलों को आगामी रोग से बचाने के उपाय भी बताए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य हरेसिंह चावड़ा अन्य गणमान्य नागरिक आशिक तिवारी,महेंद्रसिंह भाटिया,कैलाश चौरसिया, सुरेंद्र पंड्या, शंकर परिहार, दुलीचंद चौपड़ा, वरिष्ठ कृषि अधिकारी बीएस सेंगर मौजूद रहे।

मिर्च फसल पर रोग एवं कीट नियंत्रण पर कार्यशाला हुई

राजस्व विभाग के पास नहीं आए सर्वे के आदेश

किसानोंने कहा आठ दिन पहले ही पटवारी को सूचना दी गई थी, लेकिन उसने यह कहकर टाल दिया कि अभी हमारे पास सर्वे के आदेश नहीं आए हैं। जबकि लगातार किसान अपने खेतों से फसल उखाड़ रहे हैं।

^अभी तक किसी भी किसान ने हमें लिखित में सूचना नहीं दी है। अगर नुकसानी की सूचना लिखित में आएगी तो हम सर्वे के आदेश के प्रयास करेंगे। सत्येंद्रबैरवा, तहसीलदारसनावद

सनावद में खेत से अपनी मिर्च फसल उखाड़ते किसान।