पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्राद्ध पक्ष में भी बिखर रही सोने की चमक

श्राद्ध पक्ष में भी बिखर रही सोने की चमक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरीदीऔर बिक्री के लिए निषेध माने जाने वाले श्राद्धपक्ष में भी सोने की चमक बिखर गई है। अमूमन श्राद्ध पक्ष में सोने की खरीदी नहीं की जाती। इसलिए लोग इस की बुकिंग अगली तारीखों में करा रहे हैं। दाम कम होने से लोग इसके प्रति आकर्षित हो रहे हैं। दुकानदारों की माने तो सोना तीन महीने के सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। व्यापारियों के अनुसार 14 सितंबर को सोने का न्यूनतम भाव 27200 रुपए रहा। संभावना जताई जा रही है सोने के भाव में और गिरावट सकती है।

सराफा व्यापारी राजेश सराफ ने बताया 9 सितम्बर से श्राद्ध पक्ष शुरू होते ही लगातार सोने के दाम में गिरावट रही है। दाम कम होने के बाद भी खरीददार पसोपेश की स्थिति में है। सोने की घटती चमक ने उनके चेहरे की मुस्कान बढ़ा दी है, लेकिन श्राद्ध पक्ष में नई वस्तुएं खरीदना अच्छा नहीं माना जाता। ऐसे में कई ग्राहक चाहकर भी सोना खरीद नहीं पा रहे हैं। वहीं कुछ लोग खरीदने के बजाय वर्तमान दामों पर अगले महीने के लिए बुकिंग करते नजर रहे है।

यह बताए गए कारण

कईसोना व्यापारियों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डालर की गिरावट के साथ ही सोने के भावों में कमी सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सोना 26 हजार के आसपास भी जा सकता है।

गुरु पुष्य में ही खरीदें सोना

ज्योतिषाचार्यदादू पंडित ने बताया श्राद्धपक्ष में गुरुवार को सर्वार्थसिद्धि योग के साथ खरीदी के मुहूर्त शुरू हो गए हैं जो शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र तक चलेगा। इस दौरान पित्तरों का आशीर्वाद लेकर लोग चाहे तो सोना खरीद सकते हैं, लेकिन वे उसे दुकानों में या बैंक लाॅकर में रखें। फिर श्राद्धपक्ष की बजाय लोग उसे नवरात्र में अपने घर लेकर जाएं। सोने का पूजन कर उसे अलमारी में सुरक्षित रखें।

श्राद्ध पक्ष में लोग सोने की बुकिंग करा रहे हैं।