- Hindi News
- 105 विद्यार्थियों का सम्मान समाजसेवियों को भी नवाजा
105 विद्यार्थियों का सम्मान समाजसेवियों को भी नवाजा
हौंसलोंको नई बुलंदी और ऊर्जा देता है सम्मान। जो विद्यार्थी शिक्षकों का सम्मान करते हैं, वह उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होते हैं। यह बात मुख्य अतिथि अब्दुल कलीम सलारा ने रविवार टाउनहॉल में मप्र मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी हमकदम सामाजिक खिदमत कमेटी द्वारा आयोजित प्रतिभाशाली मुस्लिम विद्यार्थियों एवं समाजसेवियों के सम्मान समारोह में कही। इसमें 105 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान हुआ। इसमें 10वीं के सोहेल इकबाल खान, मो. हुसैन शब्बीर एवं नौशीन नूर मो. सलीम कक्षा 12वीं के अरबाज आसिफ, जुनैद जाकीर, सोहेल रफीक आदि सम्मानित हुए। अध्यक्षता मेहरूद्दीन खान विशेष अतिथि मुनव्वर पीरभाई (पुणे), इकबाल हुसैन गौरी (पाकीजा), मोहम्मद सलीम (दस्तक), मजहर सेठजीवाला (इंदौर) थे। स्वागत जिलाध्यक्ष अलताफ आजाद, सचिव अनवर जिन्द्रान, उपाध्यक्ष नदीम खान एवं सिद्धिक सिटीजन इमरान हाजी ने किया।
समाजसेवियोंका किया सम्मान - उत्कृष्टकार्य करने वाले आजम कैम्पस पुणे के चेयरमैन मुनव्वरपीर भाई को मौलाना आजाद एजुकेशन अवार्ड, इंदौर के पार्षद अनवर कादरी को कारी यूसुफ खिदमत अवार्ड, सागौरकुटी के समाजसेवी मुश्ताक पटेल को अरसलान सद्भावना अवार्ड से नवाजा गया। इसी तरह पख्र मिल्लत अवार्ड मौलाना याकूब सेंधवा, मुफ्ती इस्माईल गोगावां, जैनुद्दीन बादशाह, डॉ. लियाकत खान, हुजेमा अली, मुक्ते नदीम, रहमान दादा, नवाब सर, राहत अली सैय्यद खरगोन, इसहाक असर, शमसुद्दीन खत्री, इकबाल यासीन बाबा इंदौर, शऊर आसामा, खलील खान निवाली, वसीम शेख, आसिफ पंवार खंडवा, डॉ. आबीद हुसैन धरमपुरी, डॉ. आशिक खान कसरावद, जाकीर निरबान सेंधवा को दिया गया। संचालन कयामुद्दीन कयाम, साजिद परवाज ने किया।
विद्यार्थियों को सम्मानित करते संस्था सदस्य अतिथि।