पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आपको नकल करा दी और आप केवल पास हो गए

आपको नकल करा दी और आप केवल पास हो गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपद में कृषि महोत्सव को लेकर समीक्षा बैठक

तहसीलमें स्वास्थ्य विभाग के हालात कुछ अच्छे नहीं है। आप तहसील में अच्छा कार्य करके दिखाए। सीएमएचओ मैडम ने आपको नकल करा दी और आप केवल पास हो गए है। यह बात कलेक्टर नीरज दुबे ने बीएमओ बीएस कनये से कृषि महोत्सव के दौरान खंड स्तरीय अधिकारियों से विभागवार जानकारी लेेते हुए कही। कलेक्टर द्वारा इस तरह से चर्चा पर सभी अधिकारियों के चेहरों पर मुस्कान गई। कलेक्टर ने कहा आपका अपना कार्य क्या है, शत-प्रतिशत नियमित कार्य करें। मप्र शासन की इस महती योजना में सभी अधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे। तहसील के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

जनपद पंचायत के अहिल्या सभागृह में सोमवार शाम 5 से 7 बजे तक चली कार्यशाला में 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले कृषि महोत्सव को लेकर चर्चा की गई। महोत्सव के तहत कृषि क्रांति रथ के माध्यम से कृषि की विभिन्न योजनाओं की दी जाने वाली जानकारियों के बारे में कार्यशाला में बताया गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के बीसी पांडे, एसडीएम अनुकूल जैन, उपसंचालक कृषि रेवासिंह सिसौदिया, सीएमएचओ डा. विराज भालके, तहसीलदार सुदीप मीणा विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

कृषि महोत्सव में संबोधित करते कलेक्टर नीरज दुबे।