पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान संघ ने रैली निकाल ज्ञापन सौंपा

किसान संघ ने रैली निकाल ज्ञापन सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयकिसान संघ ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार रंजना पाटीदार को सौंपा। इसके बाद मंडी में आमसभा हुई। किसानों ने कृषि कार्य में हो रही असुविधाओं को लेकर अपनी मांगे सुझाव दिए हैं। किसानों ने लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य जोड़कर समर्थन मूल्य तय किए जाने की मांग की। इसके साथ ही कृषि कार्य में लगे मजदूर किसान की दुर्घटना में केंद्रीय श्रम कानून के तहत परिवार को आर्थिक सहायता एवं बीमा दिए जाने, सब्सिडी की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में, जल नीति, वन्य प्राणियों की रक्षा के लिए वनों की सीमा सुरक्षित करने के साथ अन्य मांगे रखीं। ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान संघ के मुकेश पटेल, जगदीश कुशवाह, वासुदेव चौधरी सहित किसान उपस्थित थे।

किसानों ने रैली निकाली।