पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक दिन का रिमांड खत्म, आरोपी जेल में

एक दिन का रिमांड खत्म, आरोपी जेल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|कसरावद

नगरके एक परिवार से सोने की चेन चमकाने 7 ग्राम सोना चुराने वाले दो आरोपियों की एक दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने पर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए। थाना प्रभारी गिरीश जेजुरकर ने बताया शनिवार दोपहर पाटीदार मोहल्ला निवासी कृष्णा पाटीदार के यहां से आरोपियों ने केमिकल द्वारा सोने की चेन चमकाने के नाम पर ठगी की थी। शंका होने पर परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सोमवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

सोमवार को जिन लोगों के साथ इस प्रकार की ठगी हुई आरोपियों की जानकारी लेने कुछ लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की है। हालांकि नगर में ठगी कर सोना चुराने की पहली घटना को अंजाम देने की बात आरोपियों ने कबूल की है।

चाबीबनाने वाले अब तक गिरफ्त से बाहर

अलमारीकी चाबी बनाने वाले दो युवक भीलगांव से सोने के जेवरात ले उड़े थे जो अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। भीलगांव में भी अलमारी की चाबी बनाने वाले दो युवकों ने एक परिवार से डेढ़ लाख रुपए के जेवरात उड़ा लिए थे। दोनों झोला चाबी बनाने के उपकरण सहित भाग गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर खोजबीन शुरू की थी। आरोपियों की तलाश जारी है।