पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध रूप से क्लिनिक संचालित कर रहे डॉक्टरों पर कार्रवाई

अवैध रूप से क्लिनिक संचालित कर रहे डॉक्टरों पर कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपंजीकृतझोलाछाप डाक्टरों द्वारा क्षेत्र में की जा रही प्रैक्टिस के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई अब तक बेनतीजा ही रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन कथित अवैध रूप से क्लिनिक संचालित करने वाले फर्जी डॉक्टरों पर छापामार कार्रवाई के नाम पर दस्तावेज लाने के लिए तलब करने की कार्रवाई कर इतिश्री कर रही है। सोमवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीएस बड़ोले, डॉ. कमल जाधव, डॉ. सुनील वर्मा, राज कुमावत, अजय मोरे की टीम ने क्षेत्र में कथित अवैध रूप से इलाज कर रहे राघव मंडलोई, इकबाल शेख सहित पांच अन्य पर पंचनामा बनाने की कार्रवाई की। टीम ने मात्र दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा। ग्रामीणों ने बताया एक महीने से क्षेत्र में फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने मुहिम चला रखी है। इसके बाद भी अनाधिकृत रूप से प्रैक्टिस करने वालों के िक्लनिक बंद नहीं हुए। लोगों ने टीम से नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही।

>भगवानपुरा, झिरन्याग्रामीण क्षेत्र में एक महीने से निरीक्षण दस्तावेज चेक करने पर भी अनाधिकृत रूप से इलाज नहीं रुक रहा है, क्यों?

डॉक्टरोंको नोटिस देकर अधिकृत पैथी द्वारा इलाज करने को कहा है। अन्य विधि से इलाज की दवाइयां भी मिली है जिसे बंद करने के निर्देश दिए हैं।

>कार्रवाई केबाद भी अन्य विधि से इलाज जारी रहा तब?

रेवेन्यूविभाग द्वारा सील करवाएंगे। सभी ब्लॉक मेडिकल आफिसर्स डॉक्टरों की टीम जांच कर रही है। एफआईआर भी करवाएंगे।

एफआईआरकी कोई समय सीमा है?

ऐसानहीं है कि थाने गए और एफआईआर करवा दें एसपी के निर्देशन में ही एफआईआर होती है। इसके लिए एसपी को भी डाक्टरों पर कार्रवाई के लिए लिखा है।

कितनेलोगों (फर्जी डॉक्टर) पर कार्रवाई (एफआईआर) अब तक हुई है?

8से 10 लोग ऐसे हैं जिन पर कार्रवाई अब तक नहीं हुई है।

डॉ. कमल जाधव, नोडलअधिकारी

सीधी बात

कार्रवाई के दौरान मीडिया को देख गुस्से में गए डाक्टर

कार्रवाईके दौरान जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. चंद्रजीत सांवले और डॉ. सुनील वर्मा मीडिया को देख गुस्से में गए। तिलमिलाए डाक्टरों ने स्वयं का परिचय देते हुए रौब झाड़ने लगे। गांव के कुछ जागरूक लोगों ने डॉक्टरों से शिष्टाचार पूर्ण बात करने के लिए कहा। ग्रामीणों ने क्षेत्र में कार्रवाई का असर दिखाई दें इस प्रकार कार्रवाई करने की बात कही।

टीम को सलाइन सहित ऐलोपैथी दवाइयां भी