पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांधी मार्ग पर लग रहे जाम से लोग परेशान

गांधी मार्ग पर लग रहे जाम से लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महात्मा गांधी मार्ग पर आए दिन जाम लगने से लोग परेशान है। मुख्य मार्ग पर खड़े बेतरतीब वाहनों से मार्ग और संकरा हो जाता है जिससे दो पहिया वाहनों के साथ ही चार पहिया वाहन को आवागमन में परेशानी होती है। बाजार चौक से जय स्तंभ चौराहे तक के आधा किमी के मार्ग को पार करने में करीब 15 से 20 मिनिट लग जाते हैं। जाम लगने के कारण पैदल राहगीरों को भी निकलने में परेशानी होती है। भारतीय स्टेट बैंक से शीतला माता मंदिर तक आए दिन जाम से दो-चार होना पड़ता है। यातायात समस्या को देखते हुए कई बार शांति समिति की बैठकों में भाजपा कार्यकर्ता विशाल सरोज, अहिल्या स्मृति सेवा संस्थान के दिलीप सोनी ने मुद्दे उठाए लेकिन समस्या का हल नहीं निकल रहा है। बाजार चौक से जय स्तंभ चौराहे तक को वन वे मार्ग पर भी कई बार अन्य वाहनों के जाने से यातायात बाधित हो जाता है। वहीं किला परिसर निवासी प्रेमचंद गुप्ता गिरीश अत्रे ने मुख्य मार्ग पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात िदलाने की मांग की है।

बेतरतीब खड़े वाहनों से मुख्य मार्ग पर बार-बार जाम लग रहा है।