हिंदी जबान सबकी तर्जमान हो गई...
सनावद| हिंदू,ईसाई, सिक्ख, मुसलमान हो गई.. हिंदी जबान सबकी तर्जमान हो गई.. यह पंक्तियां सुमन साहित्य समिति द्वारा हिंदी दिवस पर आयोजित काव्य गोष्ठी में शायर मोहम्मद ताहिर रिजवी ने पढ़ी। शारदा भवन में हुए समारोह की अध्यक्षता पूर्व रेंजर राजेंद्र मिश्रा ने की। मनोहर गोस्वामी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। रामचंद्र पगारे ने भला किसी कर सको तो..गीत गाकर मंत्रमुग्ध किया। संस्था अध्यक्ष डॉ. धन्नालाल धवल, कवि मदन राही, सुरेश शिरीष, प्रेमलाल प्रेम, शायर याकूब जफर, सालिगराम मालवीय, विट्ठल प्रसाद विप्र, पंडित विष्णुर| चतुर्वेदी, मनोहर गोस्वामी, हुकुमचंद कटारिया, कनीराम कंवल, मुजीब अमन, रजनी तोमर ने रचनाएं पेश की। संचालन मदन राही ने किया। आभार सुरेश शिरीष ने माना।