वैन का स्टेयरिंग फेल, 9 िवद्यार्थी घायल
सोमवारदोपहर 12.30 बजे दृष्टि पब्लिक स्कूल से बच्चों को उनके गांव चित्रमोड़ छाेड़ने जा रही वैन गांव से पहले ही स्टेयरिंग फेल होने से सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा घुसी। दुर्घटना में नौ स्कूली बच्चे घायल हुए। एक छात्र के कान पर ज्यादा चाेट आई। सभी काे प्राथमिक इलाज के बाद सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजन द्वारा शिकायत नहीं किए जाने के कारण थाने में इसकी सूचना नहीं दी गई।
जानकारी के अनुसार महिपाल सोनी के नाम से दर्ज टाटा मैजिक वाहन का अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया था। इस दौरान वाहन में काफी बच्चे सवार थे। गांव पास होने के कारण ही घायलों को पालक अपने अपने वाहन से सिविल अस्पताल सनावद लेकर पहुंचे। इसमें दो छात्रों को ज्यादा चोंटें आई।
मामले की शिकायत किसी भी परिजन ने थाने में नहीं की। अस्पताल से विद्यार्थियों को दोपहर में ही छुट्टी दे दी गई थी। शिकायत नहीं होने के कारण वाहन मालिक ने दुर्घटनास्थल से अपना वाहन भी हटा लिया था।
यहविद्यार्थी हुए घायल
कार्तिकपिता जगन्नाथ (11), सौरभ रामेश्वर(11), धीरज शिवकरण(13), संंजय ईश्वर(10), सुदर्शन अरविंद(8), धीरज महेश(12), राजेश महेश (11), कुंदन दिनेश(9) अरबाज पिता निजामुद्दीन घायल हो गए।
भास्कर संवाददाता| सनावद
सोमवारदोपहर 12.30 बजे दृष्टि पब्लिक स्कूल से बच्चों को उनके गांव चित्रमोड़ छाेड़ने जा रही वैन गांव से पहले ही स्टेयरिंग फेल होने से सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा घुसी। दुर्घटना में नौ स्कूली बच्चे घायल हुए। एक छात्र के कान पर ज्यादा चाेट आई। सभी काे प्राथमिक इलाज के बाद सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजन द्वारा शिकायत नहीं किए जाने के कारण थाने में इसकी सूचना नहीं दी गई।
जानकारी के अनुसार महिपाल सोनी के नाम से दर्ज टाटा मैजिक वाहन का अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया था। इस दौरान वाहन में काफी बच्चे सवार थे। गांव पास होने के कारण ही घायलों को पालक अपने अपने वाहन से सिविल अस्पताल सनावद लेकर पहुंचे। इसमें दो छात्रों को ज्यादा चोंटें आई।
मामले की शिकायत किसी भी परिजन ने थाने में नहीं की। अस्पताल से विद्यार्थियों को दोपहर में ही छुट्टी दे दी गई थी। शिकायत नहीं होने के कारण वाहन मालिक ने दुर्घटनास्थल से अपना वाहन भी हटा लिया था।
यहविद्यार्थी हुए घायल
कार्तिकपिता जगन्नाथ (11), सौरभ रामेश्वर(11), धीरज शिवकरण