सरकारी स्कूलों में त्रैमासिक परीक्षा
सरकारी स्कूलों में त्रैमासिक परीक्षा
सनावद|सोमवार कोसरकारी स्कूलों में त्रैमासिक परीक्षा हुई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोगांवा सिपानी में कम शिक्षकों के बावजूद परीक्षा नियमानुसार संचालित हुई। यहां बच्चों की उपस्थिति भी अच्छी रही। बड़वाह, सनावद, बडूद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कक्षा नौवीं से 12वीं तक के बच्चों की त्रैमासिक परीक्षा हुई।