- Hindi News
- नाम जोड़ने हटाने के लिए गहमागहमी का माहौल
नाम जोड़ने-हटाने के लिए गहमागहमी का माहौल
नगरीयनिकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची के प्रकाशन के पूर्व निर्वाचन आयोग द्वारा दावे-आपत्ति के लिए नगर पालिका के सामने डे केयर सेंटर में शिविर लगाया। 18 दिन चले शिविर का समापन सोमवार को हुआ। आखिरी दिन काफी गहमागहमी का माहौल रहा।
शिविर प्रभारी प्रभारी जीआर वर्मा ने बताया पूरे शिविर के दौरान विभिन्न दावे एवं आपत्ति को लेकर कुल 568 आवेदन आए। प्रारूप (क) जिसमें नाम जोड़ने और वार्ड बदलने के लिए कुल 359 लोगों ने आवेदन किया। नाम में संशोधन करने के लिए केवल तीन आवेदन ही आए। नाम हटाने के लिए प्रारूप (ग) के 206 आवेदन जमा हुए। तहसीलदार संजय शर्मा ने बताया आपत्तियों का निराकरण मंगलवार से शुरू होगा जो 22 सितंबर तक चलेगा। 20 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
मतदाता सुविधा केंद्र पर जानकारी लेते प्रेक्षक एसके वशिष्ठ।
नेतागीरी तो नहीं चल रही है यहां -प्रेक्षक
प्रेक्षकएसके वशिष्ठ ने केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रभारी से पूरी जानकारी हासिल की। उन्हाेंने कड़क लहजे में शिविर प्रभारी श्री वर्मा से पूछा कि दावे आपत्ति का काम शांतिपूर्वक चल रहा है कि नहीं। यहां ज्यादा नेतागीरी तो नहीं चल रही है। उन्होंने कहा अधिकारी किसी भी तरह के प्रलोभन के चक्कर में गलत कार्य करें। प्रेक्षक ने केंद्र पर आए लोगो से बातचीत भी की। तहसील कार्यालय में भी मतदाता केंद्र का जायजा लिया। उनके साथ तहसीलदार संजय शर्मा, सनावद तहसीलदार सत्येन्द्र बैरवा, सीएमओ वीबी चौहान मौजूद रहे।