- Hindi News
- 700 फर्जी मतदाता, पहले नपा फिर पंचायत में डालते हैं वोट
700 फर्जी मतदाता, पहले नपा फिर पंचायत में डालते हैं वोट
करही में 697 आपत्तियां आई
सर!शहर में 700 मतदाता फर्जी हैं। हमारे पास इसकी लिस्ट है। यह वह लोग हैं जो दो-दो जगह मतदान करते हैं। नगर पालिका का चुनाव हाेने के बाद ग्राम पंचायत चुनाव में भी अपना वोट डालते हैं। नेता आते हैं तो उनके दबाव में अफसर उनका नाम नहीं काटते। हम जिसकी शिकायत कर रहे हैं अगर सुनवाई के समय वही व्यक्ति उपस्थित भी हो तो ऐसे लोगों के नाम सूची से काटना चाहिए।
यह बात एक आपत्तिकर्ता संजय शर्मा ने नगर पालिका निर्वाचन प्रेक्षक एसके वशिष्ठ (सीनियर अाईएएस) के समक्ष कही। श्री वशिष्ठ मतदाता सूची के आपत्ति दावे आमंत्रित करने के आखिरी दिन वास्तविक स्थिति जानने सनावद पहुंचे थे। यहां पहले आपत्तिकर्ता आनंद परवाल ने उन्हें मतदाता सूची में हाे रही विसंगतियों से अवगत कराया। श्री वशिष्ठ ने कहा आप आवेदन लिखकर दें तहसीलदार रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सत्येंद्र बैरवा द्वारा इसका गंभीरता से निराकरण किया जाएगा।
निर्वाचन नामावली के काम में लगे बीएलओ।
करही. नगरपरिषद के चुनाव को लेकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने हटाने का काम चल रहा है। यह कार्य 29 अगस्त से शुरू हुआ था। 15 सितंबर तक करही पाड्ल्या से कुल 697 दावे-आपत्तियां आई। इस काम में बीएलओ का सहयाेग लिया जा रहा है। तहसील टप्पा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार करही-पाडल्या के 15 वार्डों में 15 बीएलओ ने घर घर पहुंचकर नाम जोड़ने, प्रविष्टि संशोधन और विलोपन का काम किया। नाम जोड़ने के लिए 313, प्रविष्टि संशोधन के 22 विलोपन के लिए 362 आवेदन मिले।
मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने के लिए प्रक्रिया 15 दिन से चल रही थी। 15 सितंबर को आखिरी तारीख होने तक करीब 1700 से ज्यादा आपत्ति यहां आई। तहसीलदार सत्येंद्र बैरवा ने बताया रविवार तक 1574 आपत्तियां आई थी।
15 दिन में आई 1700 से ज्यादा आपत्तियां
आगे यह
{तहसीलदार रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्रत्येक आपत्ति का वेरीफिकेशन कराया जाएगा।
{ ऐसे नाम जो एक स्थान से ज्यादा जगह दर्ज हैं वहां जांच कर एक ही स्थान पर नाम दर्ज किया जाएगा।
{ सुनवाई के समक्ष उपस्थित नहीं होने वाले व्यक्ति का अलग-अलग टीम वेरीफिकेशन करेगी।
नपा में प्रेक्षक एसके वशिष्ठ ने मतदाताओं से जानकारी हासिल की।
कर्मचारियों से पूछा- फार्म थोक में तो नहीं दे रहे हो, राशनकार्ड जमा करके दो
नगरपालिका सभागृह में निरीक्षण