- Hindi News
- विरोध : धर्म संस्कृति पर टिप्पणी करने के खिलाफ प्रतिष्ठान बंद रख रैली निकाली
विरोध : धर्म-संस्कृति पर टिप्पणी करने के खिलाफ प्रतिष्ठान बंद रख रैली निकाली
नगरमें धर्म एवं संस्कृति पर अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग को लेकर सोमवार को हिंदू संगठन के नवयुवकों ने रैली निकाली। संगठनों ने सुबह 11 से 1 बजे तक नगर बंद का अाव्हान किया। बाजार चौक से सुबह 11.30 बजे रैली मुख्य मार्ग से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची। यहां एसडीएम अनुकूल जैन एवं तहसीलदार सुदीप मीणा को कलेक्टर एवं एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया जुबेर मंसूरी द्वारा हिन्दू धर्म-संस्कृति पर अपमानजनक टिप्पणी को गंभीर अपराध बताया। युवकों ने बताया आरोपी जुबेर मंसूरी द्वारा मोबाइल के वाट्सएप पर अपनी टिप्पणी में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी अपमानजनक शब्द लिखे हैं जो सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का गंभीर आपराधिक कृत्य है। आरोपी द्वारा समाज में शांति भंग करने की नीयत से किए अपराध पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की। राजेन्द्र सराफ, सुरेश अग्रवाल, मधुसूदन चौरे ने संबोधित किया। वाचन गजराज यादव ने किया। नप अध्यक्ष दामोदर दास महाजन, उपाध्यक्ष रामकिशन फूलकर, द्वारकादास महाजन, दिनेश खटोड़, महादेव यादव, भूपेन्द्र जैन, मनोज पाटीदार, महादेव पाटीदार, संतोष मेवाड़े, नारायण पाटीदार उपस्थित रहे। मंडलेश्वर एसडीओपी सुनील जाली ने इस संबंध में कहा तथ्य आते हैं तो धारा 295 भी लगाई जाएगी। थाना प्रभारी आरएस छारी ने बताया जो मांग की गई है वह सूचना प्रौद्योगिकी की धारा 66 में सम्मिलित है। जांच की जा रही है। कुछ लोगों के बयान शेष है। साक्ष्य के आधार पर धाराएं बढ़ सकती हैं।
हिंदू संगठनों ने बाजार चौक से होते हुए रैली निकाली।