- Hindi News
- जल्दी मलाई निकालो बेचो और 11 बजे तक दुकान बंद कर लो
जल्दी मलाई निकालो बेचो और 11 बजे तक दुकान बंद कर लो
नवरात्रिपर्व के चलते एसपी अमित सिंह रात 11 बजे शहर के राउंड पर निकले। वे सनावद रोड, जैतापुर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्र होकर बस स्टैंड पोस्ट ऑफिस चौराहा मोहन टॉकीज क्षेत्र का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान उन्होंने देररात तक खुली दुकानों को बंद कराया। और कहा रात 11 बजे तक रोजाना दुकान बंद हो जाना चाहिए।
दौरा करते एसपी रात 11.35 बजे बस स्टैंड क्षेत्र पहुंचे और होटल संचालकों को समय सीमा में दुकान बंद कर लेने और दुकानों के सामने वाहनों का जमावड़ा होने देने को कहा। वे बोले- जल्दी दूध से मलाई निकालो और बेचकर 11 बजे तक दुकान बंद कर दो। कुछ मोहलत पर कहा, ऐसा नहीं चलेगा। रात 12 बजे तक दुकान खुली नहीं रखेंगे।
बस स्टैंड क्षेत्र में एसपी ने होटल व्यवसायी को समय पर दुकान बंद कर लेने की हिदायत दी।
{रात 11.45 बजे जैतापुर से बस स्टैंड, मोहन टॉकीज एरिया में युवकों को खदेड़कर घर भेजा। कुछ दुकानों को बंद कराया और समय सीमा का ध्यान रखने को कहा।
{ वे जैतापुर चौकी पर 10 मिनट रुके। एसडीओपी आरबी दीक्षित से क्षेत्र की जानकारी ली।
{ सनावद रोड क्षेत्र में युवकों की टोली को घर जाने कुछ बिना नंबर के बाइक सवारों को नंबर प्लेट लगा लेने की नसीहत दी।
{रात 12 बजे कोतवाली थाना परिसर की बाउंड्रीवाल पर बैठे युवकों को पूछा और रवाना किया।
कोतवाली की बाउंड्रीवाल पर बैठे युवकों को घर भेजा