- Hindi News
- 6000 गांव फलियों, बस्तियों में गठित होगी धर्मरक्षा समिति
6000 गांव-फलियों, बस्तियों में गठित होगी धर्मरक्षा समिति
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। 4 से 8 अक्टूबर तक तहसील बैठकें होंगी। इसमें खंड समिति, सामाजिक सद्भाव समिति मंडल प्रमुख उपस्थित रहेंगे। 9 से 22 अक्टूबर तक धर्म रक्षा समितियां गठित होंगी। 25 से 31 अक्टूबर तक खंडवार धर्मरक्षा समितियों का प्रशिक्षण होगा। नवंबर में ग्राम धर्मसभा, पंजीयन, चित्रों का वितरण, खंड सामाजिक सद्भाव बैठकें मंडल से नर्मदा कलश का वितरण होगा। दिसंबर में मंडलवार धर्म जागरण यात्राएं निकलेंगी। नगरीय सामाजिक सद्भाव बैठकें, धन संग्रह तथा तहसीलवार मातृशक्ति संगम होंगे। जनवरी 2015 में तहसीलवार मां नर्मदा रथ यात्रा व्यापक गृह संपर्क होगा। 10 फरवरी को महेश्वर में मां नर्मदा हिंदू संगम होगा तथा 17 फरवरी महाशिवरात्रि पर नर्मदा कलश जल से स्थानीय देव स्थानों पर महाभिषेक होगा।
गांव-गांव पहुंचेंगे नर्मदा कलश
भास्कर संवाददाता|खरगोन
देश,धर्म समाज विरोधी गतिविधियों की रोकथाम के लिए 10 फरवरी 2015 को महेश्वर में मां नर्मदा हिंदू संगम होगा। इसके तहत मालवा प्रांत के 6000 गांव, फलियों, नगर बस्तियों में धर्म रक्षा समितियां गठित कर समरस, समर्थ समस्या मुक्त समाज का निर्माण किया जाएगा। हिंदू संगम आगामी समय में क्षेत्र की दशा दिशा तय करेगा। रविवार को यह बात मां नर्मदा हिंदू संगम की जिला बैठक में संघ के प्रांत शारीरिक प्रमुख बलीराम पटेल ने कही। मां नर्मदा हिंदू संगम जिला आयोजन समिति के प्रचार प्रमुख प्रकाश भावसार ने बताया बैठक रामकृष्ण कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हुई। इसमें जिला, तहसील खंड समितियों के पदाधिकारी मौजूद थे।