- Hindi News
- साहब! मेरी बेटी को जलाया, धमकी देकर पुलिस को दिलाए बयान
साहब! मेरी बेटी को जलाया, धमकी देकर पुलिस को दिलाए बयान
साहब!मेरी बेटी को जला दिया। गंभीरावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बयान लिए तो मेरे दामाद ने धमकी देकर बयान भी झूठे दिलाए। बेटी से मिलने पर उसने हकीकत बताई। पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है। यह गुहार सोमवार एसपी अमितसिंह से बिलाली के गली खान हमीदा बी ने बेटी फरीदा के लिए लगाई। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
एक महीने पहले जलाई फरीदा को वाहन से लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे गनी खान हमीदा ने बताया 23 अगस्त को मेरी बेटी फरीदा के साथ दामाद मेहमूद अजीज, अजीज खां, सायरा अजीज डमरू अजीज निवासी चिरिया चैनपुर ने मारपीट की। चारों ने उसे पकड़कर घासलेट डाला। इससे उसे चेहरा सीना पूरी तरह जल गया है। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल लाए। यहां फरीदा को धमकी देकर कहा कि तेरे दो बच्चों को भी मार डालेंगे। उन्होंने फरीदा से यह बयान दिलाए कि वह खाना बनाने के दौरान खुद जल गई। जबकि हम पहुंचे तो फरीदा ने पूरी कहानी बताई। फरीदा को इंदौर रैफर किया गया। यहां से इलाज के बाद उसे खरगोन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब हम चैनपुर थाने केस दर्ज कराने गए तो उन्होंने इंकार कर दिया।
संक्रमण की परवाह किए बिना परिजनों ने फरीदा की गंभीर स्थिति दिखाई।
फरियादी को पलंग पर लेकर पहुंचे एसपी कार्यालय
परिजनोंने बताया दो दिन पहले भी एसपी कार्यालय आए थे। कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार फरीदा को वाहन में लेकर पहुंचे। एसपी को उसकी गंभीर हालत दिखाई। एसपी ने परिजनों से कहा जल्द ही आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज होगा।