पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शतरंज की बिसात पर विद्यािर्थयों ने चालें चली

शतरंज की बिसात पर विद्यािर्थयों ने चालें चली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीयमहाविद्यालय सनावद में सोमवार को जिलास्तरीय शतरंज स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न काॅलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सुबह 11 बजे शुरू होने वाली स्पर्धा दोपहर 12.30 बजे शुरू हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने शतरंज की बिसात पर हर चाल सोच समझकर चली।

वार्षिक क्रीड़ा गतिविधियों के तहत जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें खरगोन जिले से आयोजक महाविद्यालय सनावद सहित 5 दलों ने हिस्सा लिया। इस विधा के विजेता दल सरदार वल्लभ भाई पटेल मंडलेश्वर रहा तथा शासकीय महाविद्यालय सनावद और शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन संयुक्त रूप से उपविजेता रहे। स्पर्धा में प्रभारी प्राचार्य डॉ.केआर कुमेकर और प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी सुखदेव मुकाती के साथ डॉ. नीरज करारी, बीएस सेनानी, सेवाराम सोलंकी, दीपक सिंह परिहार, विश्वनाथ नामदेव का विशेष योगदान रहा है। आयोजन के मुख्य रेफरी ओपी उपाध्याय थे।

इनका हुआ चयन

अंर्त विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता के लिए खरगोन जिले से महेश पटेल, विशाल चौधरी, मुकेश वर्मा, सागर सोनी और अभिजीत वर्मा का चयन किया। एमकॉम फाइनल स्टुडेंट विशाल राजेश चौधरी सनावद ने द्वितीय स्थान पाया। उन्होंने चार प्रतिस्पर्धियों को हराकर जीत हासिल की।

यहकॉलेजों की टीमें आई: -शासकीय कॉलेज सनावद, सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज मंडलेश्वर, शासकीय पीजी कॉलेज खरगोन, गर्ल्स कॉलेज खरगोन, रेवा गुर्जर कॉलेज सनावद।

शासकीय कॉलेज में सोमवार को जिलास्तरीय शतरंज स्पर्धा हुई।