- Hindi News
- 20 फीट बढ़ा रावण का कद, धड़ तैयार, सिर बाकी
20 फीट बढ़ा रावण का कद, धड़ तैयार, सिर बाकी
इस बार हरदा से नहीं देवास की आतिशबाजी
जानकारीके अनुसार रावण दहन में इस बार आतिशबाजी हरदा की नहीं देवास की होगी। करीब सवा लाख के सतरंगी पटाखे स्टेडियम ग्राउंड पर छोड़े जाएंगे। इसका काम देवास के असलम भाई को दिया है।
यहांभी होगा रावण दहन
शहरके विवेकानंद कॉलोनी नूतन नगर में 30-30 फीट, दाता हनुमान मंदिर परिसर में 21 फीट और गावशिंदे कॉलोनी में 20 फीट रावण का पुतला जलाया जाएगा। इसकी भी तैयारी अांबेडकर भवन में चल रही है।
भास्कर संवाददाता|खरगोन
एकसाल रावण का कद 20 फीट बढ़ गया है। दशानन की ऊंचाई 51 फीट होगी। सोमवार को रावण का धड़ तैयार हो गया। सिर बनाने का काम जारी है। कलाकारों ने बताया गुरुवार तक रावण को खड़ा कर देंगे। शहर में दशहरा मैदान के अलावा चार जगह रावण दहन होंगे। नगरपालिका द्वारा इस बार 82500 रुपए की लागत से रावण का पुतला बनवाया जा रहा है। निर्माण कार्य अांबेडकर भवन में आठ दिन से चल रहा है। पुतला बनाने वाले टीम प्रमुख प्रमोद चौहान ने बताया सोमवार तक रावण के हाथ-पैर और सीना तैयार हो गया है। िसर बनाने काम चल रहा है। दो दिन में वह भी तैयार हो जाएगा। रावण के पुतले के कपड़े भी तैयार कराए जा रहे हैं। इस बार आर्टिफिशियल चीजों का उपयोग भी होगा।
अंबेडकर भवन में तैयार हो रहा रावण का पुतला।