- Hindi News
- होटल में ठहरे डॉक्टर का सुबह लॉज के कमरे में शव मिला
होटल में ठहरे डॉक्टर का सुबह लॉज के कमरे में शव मिला
भास्कर संवाददाता|खरगोन
हाउसिंगबोर्ड कॉलोनी में रहने वाले निजी डॉक्टर पतस पिता विरेश्वर विश्वास (35) का शव सोमवर सुबह बस स्टैंड क्षेत्र की एक होटल के कमरे में मिला। वह प|ी से विवाद होने के बाद रविवार रात को होटल में रुका था। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार डॉक्टर विश्वास पास के गांव गढ़ी में निजी क्लीनिक चलाता है। उनकी प|ी पम्पा ने बताया रविवार को दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में डॉ. विश्वास ने घर छोड़ा ओर बाहर चला गया। साेमवार सुबह तक वह नहीं लौटा। पम्पा उसे ढूंढने शहर में निकली। आसपास की होटल-लॉज में पता किया ले किन डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। आखिर में बस स्टैंड क्षेत्र की होटल तलाशी तो वहां डॉक्टर विश्वास ने रूम नंबर 206 बुक कराया था। पम्पा वहां पंहुची लेकिन अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला। मैनेजर को बुलाकर ताला खुलवाया तो अंदर कमरे में डॉ. विश्वास का शव पड़ा मिला।
पहचानके लिए जमा कराया लायसेंस
होटलमैनेजर ने बताया रूम बुक कराने के लिए डॉक्टर ने पहचान के तौर पर लायसेंस जमा कराया था। वह 8. 15 बजे यहां आया। सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसआई मोहन मर्सकोले और एएसआई पतनसिंह भोंसले ने पंचनामा बनाया और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को कमरे से कीटनाशक मिली है। दोनों पति-प|ी अकेले रहते थे। उनका एक लड़का जुनापानी सनावद की नवोदय विद्यालय में पढ़ता है।